आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में होगी बढ़ोतरी, CM योगी का बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश के आधिकारिक पेज पर साझा किए गए बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को ₹3,000 प्रतिमाह मानदेय मिलता था, जिसे बढ़ाकर ₹8,000 किया गया। अब इसे बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह किया जाएगा।
वहीं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं का मानदेय पहले ₹1,500 था, जिसे बढ़ाकर ₹4,000 किया गया। अब सहायिकाओं का मानदेय ₹6,000 प्रतिमाह करने की बात मुख्यमंत्री ने कही है।
👩👧👦 मानदेय में प्रस्तावित बढ़ोतरी से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
❤️ LIKE करें | 💬 COMMENT में अपनी राय बताएं | 📲 जानकारी को SHARE करें | 🔔 ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए FOLLOW जरूर करें।
#YogiAdityanath #Anganwadi #UttarPradesh #UPNews #BreakingNews
Rath, Hamirpur | Sep 9, 2026