गुरुग्राम में होमगार्ड की 'दिवाली वसूली'! भाई-बहन से मांगा गिफ्ट, वीडियो वायरल होते ही गिरफ्तार
गुरुग्राम के साइबर हब के पास चेकिंग के दौरान होमगार्ड जवान ने कार सवार भाई-बहन से कथित तौर पर जबरन दिवाली गिफ्ट यानी फेस्टिव हैंपर की मांग की. 7 नवंबर 2026 को हुई इस घटना का वीडियो कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंचा.
मामले में पुलिस ने होमगार्ड जवान ओमकार (निवासी हिलालपुर, नूंह) को गिरफ्तार कर लिया. DLF फेज-3 थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) के तहत जबरन वसूली का केस दर्ज किया गया है. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई. वहीं, विभाग ने उसे ड्यूटी से हटाकर सस्पेंड कर दिया है.
#Gurugram #Gurgaon #CyberHub #HomeGuard #GurugramPolice #ViralVideo #DiwaliGift #ExtortionCase #HaryanaNews #GurgaonNews #DashcamVideo #BreakingNews