भागलपुर में 98.12 लाख रुपये के फर्जी वेतन भुगतान का खुलासा, DEO और DPO निलंबित
फर्जी शिक्षिका के नाम पर HRMS पोर्टल से हुआ भुगतान, मामले में प्राथमिकी दर्ज
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में शिक्षा विभाग में 98 लाख 12 हजार 773 रुपये के कथित फर्जी वेतन भुगतान का मामला सामने आया है। मामले में शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) चंदन कुमार और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO स्थापना) शशि चंदन चौधरी को निलंबित कर दिया है।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, सुल्तानगंज प्रखंड की कथित फर्जी विशिष्ट शिक्षिका तनुश्री के नाम पर HRMS पोर्टल के माध्यम से अवैध भुगतान किया गया। मामले में जोगसर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, DPO स्थापना को मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद निलंबित किया गया।
इस मामले के सामने आने के बाद बिहार में शिक्षकों और सरकारी कर्मियों के वेतन एवं भत्तों के भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। मामले में आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Kahara, Saharsa | Oct 22, 2026