कलेक्टर ने भारी वर्षा के दृष्टिगत आज 27 अगस्त को छतरपुर जिले के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया
------
छतरपुर जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा तथा आगामी 24 घंटे के लिए जारी भारी वर्षा के अलर्ट को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी विद्यालयों में 27 अगस्त 2026 को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
जिले के विभिन्न मार्गों पर वर्षा के पानी का भराव होने तथा नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों सहित नवोदय विद्यालय तथा सीबीएसई शैक्षणिक संस्थाओं में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए 27 अगस्त को अवकाश रहेगा।
Jansampark Madhya Pradesh School Education Department, MP
#chhatarpur