घात लगाकर किया हमला ,
ट्रैक्टर से टक्कर मारकर
जेसीबी से गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप,
मुकदमा दर्ज
बीकानेर। बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में एक युवक पर घात
लगाकर जानलेवा हमला करने और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहादुर सिंह, ने पुलिस को रिपोर्ट देकर 10-15 लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
रिपोर्ट के अनुसार 12 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे पीड़ित के साथ यह घटना हुई। आरोप है कि कुछ लोग घात लगाकर बैठे थे और उन्होंने पीड़ित पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी गाड़ी के आगे ट्रैक्टर लगाकर टक्कर मारी।
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से उसकी गाड़ी के आगे का हिस्सा काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों को लेकर भी पुलिस को जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट में ओम सिंह उर्फ बाबू पुत्र महावीर सिंह, मूल सिंह पुत्र महावीर सिंह, विक्रम सिंह निवासी लूणकरणसर, नरेन्द्र पुत्र जवाना राम बावरी सहित 10-12 अन्य लोगों के नाम बताए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।