
दिनांक-17.09.2026
जिला जन-संपर्क संपर्क कार्यालय, शिवहर।
जिले में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत 'जिला स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता' का आयोजन 21 से 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। उपाधीक्षक खेल, शिवहर ने सभी मान्यता प्राप्त मध्य, उच्च, उच्चतर माध्यमिक, CBSE और ICSE बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसके सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का निबंधन प्रपत्र (Eligibility Form) 19 सितंबर 2026 की शाम 5 बजे तक उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। आवेदन केवल विद्यालय के लेटर पैड (Forwarding Form) के साथ ही स्वीकार किए जाएंगे। निबंधन के लिए खेल विधावार योग्यता प्रमाण-पत्र, पिछले वर्ष का अंक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र और एक माह पूर्व की उपस्थिति रिपोर्ट संलग्न करना आवश्यक है। खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
सभी विद्यालयों को अपने दल के लिए खेल पोशाक, यात्रा व्यय और अल्पाहार की व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिस विद्यालय की किसी भी खेल विधा में प्रतिभागिता नहीं होगी, वहां के प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षक को इसके लिए दोषी माना जाएगा।
विशेष जानकारी के लिए निम्नलिखित शारीरिक शिक्षकों से संपर्क किया जा सकता है:
1. कृष्ण चन्द्र – 7992393770
2. रंजीत कुमार – 9199073011
3. प्रेमशंकर – 8210303020
4. संजय कुमार – 9939282274
Sheohar, Bihar | Sep 17, 2026