दिनांक: 18.09.2026
प्रेषक: जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर।
आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन के अपने संकल्प को दोहराते हुए, आज दिनांक 18.09.2026 को जिला पदाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी एवं उप-विकास आयुक्त (DDC), शिवहर ने अपने-अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने सीधा संवाद स्थापित कर अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं, जिन पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
विदित हो कि प्रशासन द्वारा जन समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। मुख्यता स्वास्थ्य, स्थापना, ज़मीन दख़ल, म्यूटेशन आदि से सम्बंधित मामलों के निपटारे की प्रक्रिया में तेजी लाई गई है।
जिलाधिकारी महोदया एवं उप विकास आयुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को पुनः कड़े निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि:
1. समयबद्ध समाधान: सभी मामलों की पूरी संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ जांच कर एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
2. ईज ऑफ लिविंग: नागरिकों की सुविधा (ईज ऑफ लिविंग) सुनिश्चित करना प्रशासन का मुख्य लक्ष्य है।
3. लापरवाही पर होगी कार्रवाई: जन शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर शिथिलता, टालमटोल या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दायित्वों के निर्वहन में कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक और विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सभी प्राप्त शिकायतों को विधिवत रूप से संबंधित विभागों को सौंपते हुए प्रशासन ने आमजनों को आश्वस्त किया है कि उनकी हर समस्या का उचित और त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
Sheohar, Bihar | Sep 18, 2026