नौहट्टा में दर्दनाक हादसा, विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसे में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि बच्ची किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान वह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। करंट लगने के बाद बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मामले की जांच कराने और खुले अथवा जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।