#भरतपुर। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के लिए अतिरिक्त रिजर्व ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न हुआ। उच्चैन, बयाना, वैर और नदबई नगर पालिका क्षेत्रों के 120 वार्डों के लिए 45 कंट्रोल यूनिट और 49 बैलेट यूनिट का आवंटन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पारदर्शी तरीके से किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 11 सितंबर को होने वाले मतदान के दौरान तकनीकी खराबी से निपटने के लिए पर्याप्त रिजर्व ईवीएम की व्यवस्था की गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो सके। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।