#किसने_लगवाया_मोबाइल_टावर?
भरतपुर। जिले के वैर क्षेत्र के हथौड़ी गांव में दूरसंचार विभाग द्वारा मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति को लेकर वर्तमान सांसद संजना जाटव और पूर्व सांसद रंजीता कोली के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। सांसद संजना जाटव का कहना है कि ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही नेटवर्क समस्या को देखते हुए उनकी मांग पर यह टावर स्वीकृत हुआ है, जिससे युवाओं, विद्यार्थियों और व्यापारियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, पूर्व सांसद रंजीता कोली का दावा है कि उन्होंने गांव के सरपंच को दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलवाकर इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था, जिसके बाद बीएसएनएल ने टावर लगाने की मंजूरी दी है।