#भरतपुर। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में नगरपालिका नदबई, वैर, उच्चैन एवं बयाना में संबंधित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केन्द्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर नियोजित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जिला पुलिस द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था तथा सुरक्षित, भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Sep 11, 2026