
बलरामपुर में निरीक्षक सुभाष मौर्य को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक, एसपी ने किया सम्मानित
बलरामपुर। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय सेवाओं के लिए निरीक्षक यातायात सुभाष मौर्य को अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है। गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने उन्हें पदक धारण कराकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सुभाष मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ पूरे बलरामपुर पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगन और जनसेवा के प्रति समर्पण अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निरीक्षक सुभाष मौर्य भविष्य में भी पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन की सेवा में अपना योगदान देते रहेंगे।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।