Public App Logo
Profile Picture

Balrampur Post

@balrampurnewspost
321Followers
0Following
बलरामपुर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी कैडेट्स ने संभाली यातायात व्यवस्था

**बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, कानूनी अधिकारों और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक**

**बलरामपुर, 13 अक्टूबर 2026।** मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बलरामपुर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी की महिला कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था में सहभागिता कर आमजन को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। साथ ही, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

अभियान अपर पुलिस अधीक्षक एवं मिशन शक्ति के नोडल प्रभारी विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान वीर विनय चौराहे सहित प्रमुख स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात नियमों के पालन की अपील

महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी की महिला कैडेट्स ने यातायात संचालन में सहयोग करते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की जान बचाने के लिए भी आवश्यक है।

महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों और शासन की ओर से संचालित सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, शोषण या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन **1090**, महिला हेल्पलाइन **181**, चाइल्ड हेल्पलाइन **1098** और आपातकालीन पुलिस सहायता **112** शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम तथा घरेलू हिंसा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी अपराध की स्थिति में पुलिस से तत्काल सहायता लेने की अपील की गई।

 पुलिस अधिकारियों सहित एनसीसी कैडेट्स रहीं मौजूद

अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष मिश्रा, प्रभारी यातायात, अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा एनसीसी की महिला कैडेट्स उपस्थित रहीं।

बलरामपुर पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और समाज में सुरक्षा एवं समानता की भावना को मजबूत करना है।
पचपेड़वा के बेदमऊ–भाथर मार्ग से बड़ी खबर!

सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, रात में आवागमन बना मुसीबत! आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है, या ग्रामीणों को जल्द मिलेगी राहत?
देवीपाटन मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, कन्या पूजन कर मांगी प्रदेश की सुख-समृद्धि; स्टडी टेबल पाने वाले बच्चों को आशीर्वाद पत्र और स्टेशनरी देकर बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर मंच से दहाड़े सदर विधायक पलटूराम
योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज—चेलों से क्यों, अयोध्या से मेरे खिलाफ लड़िए चुनाव! बलरामपुर में 803 करोड़ की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के दौरान सपा पर बरसे मुख्यमंत्री; पीडीए पर कसा तंज, रामनगरी के विकास और जिले की उपलब्धियां गिनाईं।
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जनपद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खुले मंच से पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा, “पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश जी, आइए, मैं आपको ऑफर करता हूं। श्री अयोध्या धाम में नामांकन करिए, मैं भी करता हूं।”
कल बलरामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास योजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं शुभारंभ

बलरामपुर। सदर विधायक पलटूराम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 10 अक्टूबर को रेहरा बाजार के निकट ग्राम कालू बनकट में आगमन प्रस्तावित है। दोपहर 2 बजे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास योजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
बलरामपुर में सपा का जोरदार प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा शहर; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
विशुनापुर-फुलवरिया में विकास अधूरा, प्रधान प्रतिनिधि पर सौतेले व्यवहार के गंभीर आरोप; ग्रामीणों की पीड़ा पर बलरामपुर पोस्ट की ग्राउंड रिपोर्ट, जिम्मेदारों से कार्रवाई और जांच की मांग
सदर ब्लॉक के विशुनापुर-फुलवरिया में दलित बस्ती का विकास अधूरा, प्रधान प्रतिनिधि पर सौतेला व्यवहार का आरोप; बलरामपुर पोस्ट के माइक पर अपनी पीड़ा बताते-बताते रो पड़ी छात्रा, बुजुर्ग महिला समेत ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
खाना बनाने को लेकर नाराज होकर घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी का शव अगले दिन सरयू नहर के पास बगीचे में पेड़ की टहनी से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सेवा, संस्कार और स्वच्छता का संकल्प—बलरामपुर सदर में गांधी जयंती पर विधायक पलटू राम का श्रमदान

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, धर्मपुर में आयोजित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान में विधायक पलटू राम ने सहभागिता कर श्रमदान किया। मंदिर परिसर की स्वच्छता के साथ गौशाला में गौ सेवा कर स्वच्छ, स्वस्थ और संस्कारयुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
बलरामपुर में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को धान के खेत में मरने के लिए छोड़ा, मुंह में ठूंसा था कपड़ा; समय पर पहुंची पुलिस ने बचाई जान, लोक-लाज के डर में मां और नानी ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों गिरफ्तार, बहनोई साजन की तलाश जारी
बलरामपुर: रेहरा बाजार से कुपोषण के खिलाफ अभियान, 4 हजार बच्चों तक पहुंचेगा पोषण आहार बच्चों के बीच पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, पौष्टिक आहार के साथ साझा किया भोजन
बलरामपुर न्यूज़ | Balrampur Post की खबर का असर

मारपीट की शिकायत पर तत्काल एक्शन, सीओ नगर के संज्ञान के बाद रात में दर्ज हुआ मुकदमा; पीड़ित को मिली FIR की कॉपी

बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नहर बालागंज में रोहित पासवान व उसके बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट के मामले में Balrampur Post की खबर का असर सामने आया है। खबर प्रकाशित होने के बाद सीओ नगर ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात में मुकदमा दर्ज कर दिया।

पीड़ित रोहित ने पड़ोसी समेत 8-9 लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मेडिकल परीक्षण के बाद करीब एक सप्ताह तक FIR की जानकारी और प्रति के लिए परिवार थाने के चक्कर लगा रहा था।

Balrampur Post की खबर के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई कराई। रात में मुकदमा दर्ज होने के साथ पीड़ित को FIR की कॉपी भी उपलब्ध करा दी गई।

पीड़ित परिवार ने कार्रवाई होने पर राहत जताई है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस विवेचना के बाद होगी।
बलरामपुर न्यूज़ :-रोहित व बुजुर्ग माता-पिता से मारपीट की शिकायत, मेडिकल के बाद भी FIR का इंतजार

नहर बालागंज में पड़ोसी समेत 8-9 लोगों पर मारपीट का आरोप, एक सप्ताह से कार्रवाई की जानकारी के लिए थाने के चक्कर लगा रहा परिवार

बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नहर बालागंज मोहल्ले में 24 सितंबर को रोहित पासवान ने पड़ोसी समेत करीब 8-9 लोगों पर उसके और उसके बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, लात-घूंसों से मारपीट की गई।

शिकायत के बाद जेल चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कराते हुए पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल होने के करीब एक सप्ताह बाद भी रोहित को FIR की कॉपी नहीं मिली है। उसका कहना है कि वह कार्रवाई की जानकारी के लिए लगातार थाने के चक्कर लगा रहा है।

पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने और FIR की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
बलरामपुर: डीजे के शोर के बीच थमी मासूम की सांसें, स्कूल की कक्षा में बिगड़ी तबीयत, CCTV में कैद आखिरी हलचल; परिजनों ने तेज आवाज को बताया वजह, पुलिस जांच में जुटी—नगर में तेज डीजे पर प्रतिबंध का फैसला, एक मासूम की मौत ने पूरे शहर को झकझोर दिया।
24 घंटे का  रेड अलर्ट औऱ बिजली व्यवस्था चरमराई, बलरामपुर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने लोगों से घरों में रहने की अपील <nis:link nis:type=tag nis:id=redalert nis:value=Redalert nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=balrampur nis:value=balrampur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=strom nis:value=strom nis:enabled=true nis:link/>
लगातार हो रही बारिश का असर, बलरामपुर में लगा सबसे लंबा जाम। <nis:link nis:type=tag nis:id=ballrampur nis:value=Ballrampur nis:enabled=true nis:link/>
बलरामपुर: मेडिकल की आड़ में इलाज पर सवाल, कौवापुर पुरैना में बेड, ग्लूकोज और इंजेक्शन की व्यवस्था का आरोप

श्रीदत्तगंज क्षेत्र के कौवापुर पुरैना में संचालित बताए जा रहे मेडिकल सेंटर पर मरीजों के उपचार को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। सामने आई तस्वीर में बीमार मासूम को एक युवक द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने का दावा किया जा रहा है। सेंटर पर बेड और ग्लूकोज चढ़ाने की व्यवस्था होने की भी बात सामने आई है। उपचार करने वाले व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता और सेंटर की वैधता को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग की जांच की मांग उठ रही है।
बलरामपुर: डीजे के शोर से छात्रा की मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर के डिवाइन पब्लिक स्कूल में छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने डीजे संचालक चंद्र प्रकाश वर्मा और ऑपरेटर रामपाल सैनी को गिरफ्तार किया है। पिकअप, डीजे साउंड सिस्टम बरामद कर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराया गया। चौकी इंचार्ज निलंबित, थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।
क्या बात है रे, ये बता पहले तू—बच्चे को क्यों मारा तुमने? हद हो गई यार! ये तो नेता बन रहा है, इसको संभाल लीजिए। अभी तू-तू कर रहा है। अबे, तू कौन है रे? तू बता, रे तू कौन है? चीफ मिनिस्टर है तू? भो... के, फोड़ दूंगा कापर!

ये कथित तौर पर बच्चों के परिजन से सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा कहे गए शब्द हैं।

बलरामपुर: स्कूल में बच्चों से मारपीट के आरोप, प्रधानाध्यापक ने कहा- शोर करने पर डांटा, परिजन से हुई कहासुनी

बलरामपुर। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा रतनपुर झिंगहा के मजरा करैली स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों के साथ मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव निवासी अजय कुमार ने एसडीएम तुलसीपुर को प्रार्थना पत्र देकर मामले की गोपनीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत के अनुसार 21 सितंबर को कक्षा में शोर करने पर कक्षा पांच के छात्र पवन कुमार के साथ डंडे से मारपीट की गई, जिसके बाद उसके बेहोश होने और कमरे में बंद किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने विद्यालय में पूर्व में भी बच्चों के साथ मारपीट सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक ने आरोपों को अलग रूप में बताते हुए कहा कि वह विभागीय कार्य कर रहे थे। बच्चों के शोर करने पर उन्हें डांटा गया था। इसके बाद बच्चे के परिजन विद्यालय पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। प्रधानाध्यापक ने मारपीट और अन्य लगाए गए आरोपों के संबंध में अपना पक्ष रखा है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
बलरामपुर में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद

बलरामपुर। मौसम विभाग के रेड अलर्ट और जिले में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चन्द्र श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश के अनुसार बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं अभिभावकों से अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और जलभराव, नदी-नालों समेत जोखिम वाले स्थानों से दूर रखें।

जिला प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
23 सितंबर 2026 को लखनऊ में हुई बसपा की बैठक में मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया। इससे पहले यह जिम्मेदारी उनके बड़े भाई आकाश आनंद के पास थी। आकाश को जिम्मेदारियों से हटाए जाने के बाद संगठन के अगले चेहरे को लेकर चर्चाएं थीं। कानून की पढ़ाई कर चुके ईशान ने एलएलएम की डिग्री हासिल की है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मायावती का आभार जताया और ईमानदारी व समर्पण से काम करने की बात कही। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम की विरासत का उल्लेख भी किया। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस बदलाव को बसपा के संगठनात्मक पुनर्गठन से जोड़कर देखा जा रहा है। अब ईशान के सामने संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की चुनौती होगी।
पचपेड़वा थाना क्षेत्र में मामूली बात पर विवाद, टेंपो चालक ने बाइक सवार पर किया हमला, घटना का वीडियो फेसबुक पर वायरल

सड़क किनारे भरे पानी को लेकर बाइक सवार ने टेंपो चालक से संभलकर चलने की बात कही। कहासुनी के बाद विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि टेंपो चालक ने बाइक सवार पर हमला कर दिया।

घटना का वीडियो फेसबुक पर वायरल है।