
-#पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.523 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार…
-#ब्राइट #न्यूज #घुमारवीं
-#बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4.523 किलोग्राम चरस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
-#स्पेशल डिटेक्शन टीम बिलासपुर की टीम द्वारा बलोह, मलयावर लिंक रोड के पास नाकाबंदी के दौरान कार नंबर HP-01K-8356 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार विश्वास उर्फ विशाल थापा पुत्र राम बहादुर थापा उम्र 32 वर्ष निवासी लुम्बिनी नेपाल, श्रेया पत्नी विश्वास उर्फ विशाल थापा उम्र 33 वर्ष निवासी लुम्बिनी नेपाल और घनश्याम पुत्र सुंदर लाल उम्र 25 वर्ष निवासी गुराण तहसील बालीचौकी जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के कब्जे से कुल 4.523 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
-#इस संबंध में पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-#पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने कहा कि मामले में आगे एवं पीछे की कड़ियों की जांच की जा रही है ताकि नशीले पदार्थ की सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
#BrightNews #GhumarwinNews #BilaspurPolice #SpecialDetectionTeam #PoliceKiBadiKarwahi #4523KgCharasBaramad #CharasKeSaath3AaropiGiraftar #NashaKeKhilafAbhiyan #NakabandiKeDauranKarwahi #BalohMalyawarLinkRoad #CarNoHP01K8356 #VishwasUrfVishalThapa #RamBahadurThapa #LumbiniNepal #ShreyaPatniVishwas #GhanshyamPutraSundarLal #GuranBaliChowki #MandiNews #ThanaGhumarwin #NDPSActKeTehatMamla #SPAbhishekDhiman #AagePeechheKiKadiyonKiJanch #NashiliPadarthSupplyNetwork #BilaspurPoliceKaAbhiyanJari #NashaMuktHimachal #GhumarwinPolice #BilaspurCrimeNews #HimachalCrimeNews