
अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
गंजडुंडवारा पुलिस ने मोहनपुर-प्रेमनगर कॉलोनी के पास की कार्रवाई
कासगंज। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गंजडुंडवारा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कासगंज ओपी सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 11 सितंबर को थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने मोहनपुर से प्रेमनगर कॉलोनी के पास कार्रवाई करते हुए नाजिम खान पुत्र सलीम खां, निवासी ग्राम रामपुर भुडिया, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक अवैध 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना गंजडुंडवारा में मुकदमा अपराध संख्या 250/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र, हेड कांस्टेबल 358 केशव सिंह, हेड कांस्टेबल 120 विमल कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अक्षित सिंह शामिल रहे।