
थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा बालिका के अपरहण की घटना कारित करने वाले 07 आरोपियों को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।
मुरैना-दिनांक 13.11.2026 को रात्रि करीबन 12:00 बजे फरियादिया कु. कृष्णा जाटव द्वारा थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पारिवारिक रंजिश को लेकर पडोसी संजना के पिता बहादुर सिंह जाटव व भाई नागेन्द्र जाटव, रोहित जाटव, चाचा अजय जाटव एवं अन्य लोग दिनांक 12.11.26 को सुबह करीबन 07-08 बजे मेरे घर आये और मुझे जबरदस्ती मोटर सायकिल पर बैठाया और अपने साथ ले गये। फिर ये लोग मुझे गाँव व शहर में घुमाते रहे, फिर वे लोग पुलिस के भय से मुझे पुरानी कचहेरी के सामने मुझे छोड गये। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड़ पर अप.क्र. 340/26 धारा 140 (3) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला मुरैना श्री धर्मराज मीना (भा.पु.से.) व्दारा जिला मुरैना में अपहृताओं, बालक / बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने एवं अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु विशेष अभियान संचालित कराया जाकर उक्त अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जिले के समस्त थाना प्रभारीगण को दिये गये। उक्त निर्देशों तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के मार्गदर्शन एवं प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री कविन्द्र चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड द्वारा थाना स्तर पर गठित टीम के साथ आरोपियों की पतारसी हेतु पूछताछ कर यथासंभव स्थानों पर तलाश की गई एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।
थाना स्टेशन रोड़ के सतत् प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 13.11.2026 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त के आधार पर थाना हाजा के अपराध क्रमांक 340/26 धारा 140 (3) बीएनएस में वांछित समस्त 07 आरोपियों को प्रकरण पंजीबद्ध होने के 12 घंटे के भीतर ही उत्तमपुरा मुरैना से को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।
सराहनीय योगदानः उक्त कार्यवाही में निरी. दर्शन शुक्ला थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ हमराह फोर्स प्रधान आरक्षक 720 रामसेवक, प्रधान आरक्षक 611 मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक 547 अनिल दोहरे, प्रधान आरक्षक 435 संजीव अटल, आरक्षक 1254 कमल किशोर, आरक्षक 196 अवधेश सिकरवार, आरक्षक 24 सत्यम शर्मा, आरक्षक 1170 पवन सिकरवार एवं म.आरक्षक 838 रुक्मणी तोमर का सराहनीय योगदान रहा।
Morena, Morena | Nov 13, 2026