
*पश्चिमी सिंहभूम के 10 एथलीटों का 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता (NIDJAM-2026) के लिए चयन*
===========================
*अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग खिलाड़ी भाग लेंगे*
===========================
पश्चिमी सिंहभूम जिले के लिए गौरव की बात है कि जिले के 10 एथलीटों का चयन 20वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता (NIDJAM-2026) के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 नवंबर 2026 तक तेलंगाना के सदाशिवपेट में होगा।
चयनित खिलाड़ियों का चयन अप्रैल 2026 में आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं अस्मिता लीग प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। सभी चयनित खिलाड़ी 10 नवंबर 2026 को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होंगे।
चयनित खिलाड़ियों की सूची
अंडर-14 बालिका वर्ग
दिया परी देवगम — ट्रायथलॉन ए
संध्या महतो — ट्रायथलॉन बी
रोशनी मुंडुइया — ट्रायथलॉन सी
अंडर-14 बालक वर्ग 4. विकास गागराई — ट्रायथलॉन सी
अंडर-16 बालिका वर्ग 5. गुरुवारी बांकिरा — 60 मीटर दौड़ 6. हीरामुनी गागराई — लंबी कूद 7. दिव्या ज्योति तियु — 600 मीटर दौड़
अंडर-16 बालक वर्ग 8. रामानंद नायक — 60 मीटर दौड़ 9. नेल्सन सोय — पेंटाथलॉन 10. महेश्वर सुंबरुई — 60 मीटर दौड़
पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक सह एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का चयन होना पश्चिमी सिंहभूम जिला के लिए गर्व की बात है। इससे जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अभावों और सीमित खेल संसाधनों के बावजूद पश्चिमी सिंहभूम जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो रहे हैं। यह खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन, प्रतिभा तथा खेल प्रशिक्षकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं, आधुनिक प्रशिक्षण, खेल सामग्री एवं आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, तो पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है खिलाड़ियों को उचित अवसर, संसाधन और प्रोत्साहन प्रदान करने की।
महासचिव ने जिला प्रशासन से जिले में खेलों के विकास तथा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल करने की अपेक्षा व्यक्त की।
पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सांसद जोबा माझी संरक्षक जगत माझी,मुकुंद रुंगटा अध्यक्ष नितिन प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम,उपाध्यक्ष निरज संदवार बलराज हिंदवार कोषाध्यक्ष दीपक पासवान संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग अर्जुन महाकुड विजय वानरा ओंकार महतो संजीव बांहंदा राजू बिरुवा पुनम पिंगुवा प्रीति महतो,सरिता पिंगुवा सहित एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने चयनित सभी 10 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं, पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पश्चिमी सिंहभूम जिला एवं झारखंड राज्य का नाम रोशन करेंगे।