
राजापुर में देर रात 3 बजे तक सक्रिय रहीं SDM पूजा गुप्ता, मौजूदगी में सकुशल संपन्न हुआ प्रतिमा विसर्जन
राजापुर तहसील क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के बाद देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान प्रशासन की सक्रियता देखने लायक रही। राजापुर की SDM पूजा गुप्ता देर रात करीब 3 बजे तक विसर्जन घाटों और प्रमुख मार्गों पर सक्रिय नजर आईं।
जानकारी के अनुसार, राजापुर तहसील क्षेत्र में देर रात तक देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम जारी रहा। इस दौरान SDM पूजा गुप्ता खुद मौके पर मौजूद रहकर विसर्जन व्यवस्था की कमान संभालती रहीं। उन्होंने पुलिस बल के साथ सड़क पर खड़े होकर यातायात और भीड़ को नियंत्रित किया, और माइक के माध्यम से श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।
SDM की मौजूदगी में ही सभी प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हुआ। देर रात तक ड्यूटी पर तैनात रहने से उनके कार्य की स्थानीय लोगों और भक्तों में सराहना हो रही है। इस दौरान राजापुर कोतवाली पुलिस भी उनके साथ मुस्तैद रही।
राजापुर में देर रात विसर्जन व्यवस्था संभालतीं SDM पूजा गुप्ता।
राजापुर में देर रात 3 बजे तक सक्रिय दिखीं SDM पूजा गुप्ता। माइक संभालकर खुद संभाली विसर्जन व्यवस्था की कमान, पुलिस बल के साथ सड़क पर डटी रहीं। SDM की मौजूदगी में सकुशल संपन्न हुआ देवी प्रतिमाओं का विसर्जन।