
*लहार के सपूत ऋषभ मिश्रा ‘राम’ को उज्जैन में मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*समाजसेवा और विधि शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 13वें ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान–2026’ से नवाजे गए*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार.. लहार के युवक समाजेसेवी ऋषभ मिश्रा को दैनिक विनय उजाला द्वारा धार्मिक नगरी उज्जैन में भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया,प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई दौरे के कारण उनकी ओर से उनके बड़े भाई श्री नंदलाल यादव, बहन श्रीमती कलावती यादव और सांसद श्री अनिल फिरोजिया कार्यक्रम से जुड़े।
सफलता का श्रेय पिता और मातृभूमि को समर्पित
सम्मान प्राप्त करने के बाद ऋषभ मिश्रा ‘राम’ ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता श्री मनोज शास्त्री और मातृभूमि लहार को दिया,उन्होंहे कहा कि "मेरी हर सफलता के पीछे पूज्य पिता के संस्कार, मार्गदर्शन और संघर्ष की नींव है। लहार की मिट्टी और वहाँ से मिले संस्कारों ने मुझे हमेशा समाज के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी है,उन्होंने कहा कि यह सम्मान राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्वों को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। एक विधि शोधार्थी के तौर पर वे कानून और शोध के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस राष्ट्रीय उपलब्धि से पूरे लहार क्षेत्र में हर्ष की लहर है। स्थानीय नागरिकों व प्रबुद्धजनों ने इसे क्षेत्र का गौरव बताते हुए ऋषभ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।