रामपुर के खनेरी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी Alto 800
रामपुर। रामपुर के खनेरी के पास आज नेशनल हाईवे-05 से एक Alto 800 कार (HP 6B 4441) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए सतलुज नदी के किनारे जा पहुंची। हादसे में गसो निवासी राजेश मेहता की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राजेश मेहता खनेरी स्थित एक क्रेशर में कार्यरत थे और हादसे के समय खनेरी से वापस झाकड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर नगर का कूड़ा-कचरा फेंके जाने वाले स्थान के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंची और गहरी खाई में उतरकर शव को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम द्वारा शव को खाई से निकालने का कार्य किया जा रहा है।
हादसे की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
वाहन नंबर: HP 6B 4441
मृतक: राजेश मेहता, निवासी गसो
हादसा स्थल: खनेरी के पास, NH-05, रामपुर
रेस्क्यू: NDRF टीम द्वारा जारी