कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना तथा पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर श्री इंदर सिंह जामोद के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत् आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं लहान जप्त की गई है।
यह कार्यवाही एसडीओपी श्रीमती मोनिका सिंह एवं कंट्रोलर श्री प्रशान्त मण्डलोई, सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में धार, सागौर, सरदारपुर, बदनावर-अ एवं ब, मनावर, गंधवानी, कुक्षी, धरमपुरी तथा पुलिस थाना धामनोद, नालछा, माण्डव की संयुक्त टीम द्वारा धामनोद के बूटी नाला क्षेत्र अन्तर्गत प्रातरू की गई कार्यवाही में कुल 12200 लीटर महुआ लाहन और 95 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जप्त कर कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क, (च) के पंजीबद्ध किए। जप्त मदिरा एवं लहान की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग 12 लाख 34 हजार 250 रूपये है ।
Jansampark Madhya Pradesh