
पुलिस कप्तान के तबादले पर जेबा रिजवान का तंज, कहा—“विकास कुमार साहब हमारे और परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हुए”
#बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के स्थानांतरण एवं पदोन्नति के बाद सोशल मीडिया पर जेबा रिजवान की एक फेसबुक पोस्ट चर्चा में है। अपनी पोस्ट में उन्होंने विकास कुमार के कार्यकाल को अपने और अपने परिवार के लिए “यादगार” बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है। साथ ही, उन्होंने अपने अंदाज में उन लोगों पर भी तंज कसा है जो अधिकारियों पर “ऊपर के दबाव”, “डिमोशन” और “कार्रवाई” का डर दिखाने की बात करते हैं।
जेबा रिजवान ने फेसबुक पर लिखा कि “विकास कुमार साहब हमारे और हमारे परिवार के लिए भाग्यशाली साबित हुए।” उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान उनके परिवार को चार मुकदमों में न्यायिक राहत मिली। इनमें एक मुकदमा हाईकोर्ट से क्वैश होने और परिस्थितियों के बावजूद सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ी राहत मिलने का उल्लेख किया गया है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इसे महज इत्तेफाक कहा जाए या वक्त का फैसला, लेकिन विकास कुमार का कार्यकाल उनके और उनके परिवार के लिए निश्चित रूप से यादगार रहा।
“अच्छे काम का रास्ता सम्मान और तरक्की की तरफ”
जेबा रिजवान ने विकास कुमार की पदोन्नति और झांसी जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जो लोग हर बात में अधिकारियों पर “ऊपर का दबाव”, “डिमोशन” और “कार्रवाई” का डर दिखाते हैं, उन्हें इस पूरे घटनाक्रम से संदेश लेना चाहिए।
उन्होंने लिखा कि यदि कोई अधिकारी अपना काम निष्पक्षता और ईमानदारी से करता है, तो अच्छे काम का रास्ता आखिरकार सम्मान और तरक्की की तरफ ही जाता है।
पोस्ट में उन्होंने विकास कुमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके और उनके परिवार के जीवन के उस दौर में अधिकारी का होना उनके लिए एक सुखद संयोग रहा। उनके कार्यकाल के दौरान मिली न्यायिक राहतों को उन्होंने उस दौर की यादगार घटनाओं में शामिल किया।
अंत में जेबा रिजवान ने विकास कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
राजनीतिक जानकारी इस पोस्ट को तंज के रूप में मान रहे हैं क्योंकि बलरामपुर पुलिस पर कई बार आरोप लगा कि जमानत होने के बावजूद भी जमानत दारो पर पुलिस ने दबाव बनाया जिससे रिजवान जहीर को रिहाई नहीं मिल पा रही थी
#balrampur #tulsipur