
🏆 उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का राष्ट्रीय मंच पर सम्मान! 🎶🌺
हेमा नेगी करासी को मिला प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ युवा पुरस्कार
रुद्रप्रयाग की सुप्रसिद्ध लोकगायिका हेमा नेगी करासी ने अपनी शानदार उपलब्धि से उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। आज भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया।
🎵 मांगल गीतों से लेकर लोकजागर तक, पहाड़ की संस्कृति को मिली नई पहचान!
हेमा नेगी करासी ने अपनी लोकगायकी के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपराओं, लोकआस्था और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका यह सम्मान उन तमाम लोककलाकारों के समर्पण और साधना का भी सम्मान है, जो अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोए हुए हैं।
यह उपलब्धि केवल एक कलाकार की सफलता नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकभाषा, लोकसंगीत और पहाड़ की सांस्कृतिक अस्मिता का गौरव है। ❤️🙏
हेमा नेगी करासी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 💐
#HemaNegiKarasi #UstadBismillahKhanYuvaPuraskar #Uttarakhand #लोकसंस्कृति #मांगलगीत #लोकजागर #Rudraprayag #उत्तराखंडकीशान