प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष बने डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव
.
#हरदोई। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ हरदोई के जिलाध्यक्ष पद पर पिहानी सीएचसी प्रभारी एवं जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव निर्वाचित हुए हैं। हरदोई में हुए मतदान में कुल 110 मत पड़े, जिसमें डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव को 72 वोट मिले और उन्होंने जिलाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। चिकित्सकों के बीच हुए चुनाव में डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद उन्हें संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। उनकी जीत पर चिकित्सकों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Aug 14, 2026