मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति ने जानकारी दी है कि जीडीएक्स सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया निमिटेड नोएडा द्वारा षिक्षित बेरोजगारो को रोजगार के अवसर पर उपलब्ध कराने के उददेष्य से जिले में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 11 सितम्बर से 18 सितम्बर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत ब्यौहारी सभागार में 11 सितम्बर, जनपद पंचायत जयसिंहनगर सभागार में 15 सितम्बर, जनपद पंचायत गोहपारू सभागार में 16 सितम्बर, जनपद पंचायत बुढार सभागार में 17 सितम्बर एवं जनपद पंचायत सोहागपुर सभागार में 18 सितम्बर को प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उक्त रोजगार मेला सुरक्षा जवान, ड्रोन पायलेट एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदो पर भर्ती की जाएगी।
#shahdol