डिप्टी कलेक्टर श्री दुबे होंगे अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंडीय मजिस्ट्रेट अनुविभाग दमोह
==
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने प्रशासनिक कार्य को दृष्टिगत रखते हुये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह में आंशिक संशोधन करते हुये प्रभारी डिप्टी कलेक्टर दमोह संजय कुमार दुबे को अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंडीय मजिस्ट्रेट अनुविभाग दमोह नियुक्त किया है। कलेक्टर श्री यादव ने अनुविभागीय अधिकारी एवं उपखंडीय मजिस्ट्रेट अनुविभाग एवं डिप्टी कलेक्टर दमोह सौरभ गंदर्भ को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य), स्थानीय निर्वाचन जिला कार्यालय दमोह का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त तक सौपा है।
उन्होंने कहा है कार्यालयीन संशोधित कार्य विभाजन पूर्व में जारी आदेशानुसार लिंक व्यवस्था पूर्ववत रहेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य), स्थानीय निर्वाचन जिला कार्यालय दमोह के लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर दमोह होंगे।