#सिद्धार्थनगर जिले।के #डुमरियागंज तहसील परिसर में गुरुवार देर शाम दो #अधिवक्ताओं के साथ कथित #मारपीट और अभद्रता के मामले को लेकर शुक्रवार को आदर्श बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।आदर्श बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि संघ के पूर्व महामंत्री व सदस्य हर्षित अग्रहरि के साथ कुछ #लेखपालों ने मिलकर मारपीट की। घटना का वीडियो साक्ष्य उपलब्ध है। शाम के मामले को लेकर शुक्रवार सुबह संघ की बैठक हुई और उपजिलाधिकारी से वार्ता की गई। उन्होंने दूसरा पक्ष सुनने की बात कही, जिस पर अधिवक्ताओं ने वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद आपत्ति जताई।जिले के सभी बार संघों से सहयोग मांगा गया है। कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार से उग्र प्रदर्शन का ऐलान किया गया है।