वीर सपूतों को शत-शत नमन
कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले राजस्थान पुलिस के अमर जवानों की स्मृति में आज पुलिस लाइन, बीकानेर में 'पुलिस शहीद दिवस 2026' कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश जी (IGP महोदय),मृदुल कच्छावा
(SP, बीकानेर) एवं पुलिस विभाग के अन्य सम्मानित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर देश और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमर बलिदानियों की शहादत और उनके अदम्य साहस को हम सदैव याद रखेंगे। जय हिन्द! 🇮🇳 Bikaner Police Mridul Kachawa IPS
#PoliceMartyrsDay #PoliceCommemorationDay2026 #RajasthanPolice #BikanerPolice #Bikaner #HeroesOfRajasthan #SaluteToMartyrs