आजाद समाज पार्टी को झटका! सोहेल ने समर्थकों संग AIMIM का थामा दामन, बाजार शुक्ल में मिली यूथ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी
अमेठी। जिले की राजनीति में दल-बदल का मामला सामने आया है। आजाद समाज पार्टी के जगदीशपुर विधानसभा अध्यक्ष सोहेल भाई ने अपने समर्थकों के साथ AIMIM की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोमवार को अमेठी स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में यूथ जिला अध्यक्ष तराबुल हक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पार्टी नेतृत्व ने सोहेल को बाजार शुक्ल ब्लॉक का यूथ अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान 184 विधानसभा की भावी प्रत्याशी एवं एससी/एसटी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रेशमा देवी, जगदीशपुर विधानसभा अध्यक्ष जमील अहमद, सिंगपुर ब्लॉक अध्यक्ष वैस खान और यूथ ब्लॉक सचिव निजामुद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Mohd Aarif Aimim Amethi Aimim- All India Majlis-E-Ittehadul Muslimeen Tarabul Haq Gaffari Amethi
Amethi, Amethi | Nov 2, 2026