प्रभारी सीओ अभिषेक कुमार पर मुखिया चंदन कुमार के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर गावां मुखिया संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर भाजपा और भाकपा माले के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर मुखिया संघ को अपना समर्थन दिया।
भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार, विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह और माले के वरिष्ठ नेता नागेश्वर यादव समेत अन्य नेताओं ने धरना में शामिल होकर प्रभारी सीओ को हटाने की मांग की। मुखिया संघ ने केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व विधायक राजकुमार यादव से भी धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
संघ के कोषाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर मशाल जुलूस, सड़क जाम और आत्मदाह जैसे आंदोलन किए जाएंगे। मामला पंचायत भवन बिरने में एसआईआर कैंप के दौरान कथित दुर्व्यवहार और वायरल वीडियो से जुड़ा है।
#gawan #misbehave #dharna #giridih #giridihnews