गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के सरैया वार्ड नंबर एक में पूर्व के विवाद को लेकर एक किशोर पर चाकू से ह/मला कर दिया गया. इस घटना में 16 वर्षीय शाकिब अंसारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके पेट में चाकू लगा है. वहीं, छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई आकिब अंसारी (17) के हाथ में भी चाकू लग गया. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Bihar, India | Nov 12, 2026