समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 10 सितम्बर 2026
सैनिक परिवारों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु लीगल शिविर का आयोजन
आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बक्सर के निर्देशानुसार जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, बक्सर में सैनिक परिवारों को विधिक सहायता एवं परामर्श उपलब्ध कराने हेतु विधिक सहायता शिविर (लीगल कैंप) का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान सैनिक परिवारों को आगामी आयोजित होने वाले लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, लोक अदालत के माध्यम से मामलों के त्वरित एवं सरल निस्तारण तथा इससे प्राप्त होने वाले विभिन्न लाभों के बारे में भी उन्हें अवगत कराया गया।
इस अवसर पर सैनिक परिवारों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श की सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 10, 2026