Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
बीजेपी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
buxar676
Buxar, Buxar
| Sep 12, 2026
MORE NEWS
कल रविवार को किला मैदान में विश्वामित्र सेना का सनातन गौरव सम्मेलन का महाआयोजन -साड़ी-च्यवनप्राश व चश्मा वितरण समेत कई कार्यक्रम
Buxar, Buxar | Sep 12, 2026
Buxar, Buxar | Sep 12, 2026
बुनियाद केंद्र में प्रदत्त सेवाओं के बारे में जानकारी हेतु:- जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र @followers @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 12, 2026
तीन महीने के इंतजार के बाद खुला इटाढी रोड का रेल फाटक
Buxar, Buxar | Sep 12, 2026
बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 12 सितंबर 2026
Buxar, Buxar | Sep 12, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितंबर 2026 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी आपदा शाखा से प्राप्त सूचना के अनुसार, बक्सर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। वर्तमान स्थिति एवं अब तक किए गए राहत कार्यों का विवरण निम्नवत है:- प्रभावित अंचलों की संख्या: 05 प्रभावित पंचायतों की संख्या: 13 प्रभावित गांवों की संख्या: 27 अनुमानित प्रभावित जनसंख्या: 9,989 अब तक परिचालित नावों की संख्या: 37 आज परिचालित नावों की संख्या: 13 अब तक वितरित पॉलिथीन शीट्स: 6,135 आज वितरित पॉलिथीन शीट्स: 80 अब तक वितरित पशु चारा: 116.15 क्विंटल आज वितरित पशु चारा: 50.40 क्विंटल अब तक वितरित सूखा राशन पैकेट: 900 आज वितरित सूखा राशन पैकेट: 200 जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है तथा प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police Disaster Management Department Govt. of Bihar जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 11, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितम्बर 2026 नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले में 1000 से अधिक रिक्तियों के साथ युवाओं को मिला रोजगार का अवसर जिला प्रशासन, बक्सर एवं जिला नियोजनालय, बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय निर्देशानुसार आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को नगर भवन, बक्सर में एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। नियोजन मेले का उद्घाटन माननीय सदस्य, बिहार विधानसभा श्री आनंद मिश्रा जी, श्रम अधीक्षक, बक्सर एवं जिला नियोजन पदाधिकारी, बक्सर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। उप विकास आयुक्त, बक्सर द्वारा मेले की तैयारियों का अनुश्रवण किया गया तथा विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर नियोजक कंपनियों एवं अभ्यर्थियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। मेले में कुल 22 निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से 1000 से अधिक रिक्तियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। इसके अतिरिक्त, व्यवसायिक मार्गदर्शन के लिए राजकीय आईटीआई द्वारा एक स्टॉल लगाया गया, जिसके माध्यम से कुल 21 युवाओं को व्यवसायिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। नियोजन मेले में कुल 742 बायोडाटा प्राप्त हुए, जिनमें से प्रथम स्तर पर कंपनियों द्वारा 387 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। मेले के दौरान SIS सहित अन्य कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए। इस बार नियोजन मेले में जिले में स्टार्टअप को बढ़ावा देने तथा स्थानीय युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बक्सर जिले के दो स्टार्टअप को भी अपने उत्पाद एवं गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल उपलब्ध कराया गया। मुख्य अतिथि माननीय सदस्य, बिहार विधानसभा श्री आनंद मिश्रा जी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में ‘नियोजक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत नियोजन मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नौकरी की शुरुआत में युवा कार्य-कुशलता एवं प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने युवाओं को अपने करियर विकल्पों को सीमित नहीं रखने तथा अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल हों तो बिहार से बाहर अन्य राज्यों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का भी लाभ उठाया जा सकता है। मेले में उपस्थित अतिथियों द्वारा विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर नियोजक कंपनियों के प्रतिनिधियों से उपलब्ध रिक्तियों, कार्यस्थल एवं रोजगार की अन्य शर्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के अलावा श्री धीरज कुमार, निम्न वर्गीय लिपिक, श्री तिरूपति नाथ शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर, श्री कामेश्वर प्रसाद एवं श्री विवेक कुमार, जिला कौशल प्रबंधक सहित जिला नियोजनालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Samrat Choudhary CMO Bihar Buxar Administration Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 11, 2026
समाहरणालय बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 11 सितम्बर 2026 बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न मुख्य सचिव बिहार, श्री प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राज्य के विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव एवं सचिव भौतिक रूप से उपस्थित थे। जबकि सभी जिलों के जिला पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने अभियान के सभी 13 प्रमुख घटकों की विभागवार स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की संध्या को 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से होगी। जिसके तहत राज्य के प्रत्येक घर तथा हर जिले के कम-से-कम 10 प्रमुख व प्रतीकात्मक सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक दीप प्रज्वलन कराया जाएगा। इसके लिए जीविका, नगर निकायों और जन वितरण प्रणाली के माध्यम से लाभार्थियों तक दीया पहुँचाया जाएगा। वहीं 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में 'सेवा चित्र' के अंतर्गत 'विकसित भारत संकल्प' विषय पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसके साथ ही अभिभावक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया जाएगा। जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 'सेवा स्मरण' के तहत पिछले 25 वर्षों के सेवा कार्यों और योजनाओं पर आधारित 18-20 नाट्य टोलियाँ गठित की जाएँगी। जो स्कूलों, कॉलेजों और पंचायतों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगी और 2 अक्टूबर को विशेष मंचन करेंगी। साथ ही 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम के तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय आयोजन होगा, जिसमें आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान, लाभार्थी माताओं से संवाद और बच्चों की मनोरंजक गतिविधियों के साथ-साथ पोषण व स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सरकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को उजागर करने के लिए 'कहानी बदलाव की' घटक के अंतर्गत वास्तविक रील्स व लघु वीडियो का संकलन कर जिला और राज्य स्तरीय डिजिटल डेटा-बैंक तैयार किया जाएगा। इसके अलावा, 'सेवा ज्योति यात्रा' के माध्यम से राज्य व जिलों में पदयात्रा, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएँगी, जिनमें 'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवक भाग लेंगे और समापन पर 'विकसित भारत 2047' का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा। राष्ट्रव्यापी 'वडनगर से वाराणसी (जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा)' के बिहार से गुजरने पर पड़ाव स्थलों पर भव्य स्वागत, सुरक्षा, ठहरने और स्थानीय लाभार्थियों से संवाद की व्यवस्था की जाएगी। जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए 'सेवा मेरा योगदान' के तहत तालाबों व छठ घाटों की सफाई, वृक्षारोपण और स्वच्छता संबंधी 25 गतिविधियां चलाई जाएँगी, जिनमें प्रत्येक विधानसभा के कम-से-कम दो स्थलों पर प्रत्यक्ष दृश्य परिवर्तन सुनिश्चित किया जाएगा। नागरिकों को त्वरित लाभ पहुँचाने हेतु 'सेवा सेतु अभियान' के तहत ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर 'सरकार आपके द्वार' शिविर आयोजित होंगे, जहाँ केंद्र की 26 प्रमुख योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा। वहीं, 'सेवा के रंग' कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निकायों के प्रमुख स्थलों पर मानव रंगोली तथा चयनित शहरों में 108 मीटर व्यास के “भारत मंडला” का निर्माण कर ड्रोन कवरेज कराई जाएगी। स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान तलाशने के लिए 'नवाचार चुनौती' के तहत उद्योग तथा विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएँगे। 'जनसेवक महाकुंभ' के अंतर्गत पंचायत व नगर निकायों के सक्रिय व योग्य प्रतिनिधियों की सूची तैयार कर उनकी राज्यस्तरीय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के अंतिम घटक '25 साल, 25 कहानियाँ (राष्ट्रीय अनबॉक्सिंग)' के तहत राज्य व जिला स्तर की प्रमुख उपलब्धियों की तथ्यात्मक सामग्री व क्यूरेटेड किट्स का राष्ट्रीय स्तर पर समयबद्ध समन्वय व वितरण किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्य अभियान के साथ-साथ राज्य में 17 सितंबर 2026 से मार्च 2027 तक 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' भी चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पंचायती राज विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाएगा। इसके तहत संबंधित विभागों को सभी प्रकार के मरम्मत कार्यों को 30 नवंबर तक पूरा करने, सभी सरकारी भवनों का रंग-रोगन दिवाली तक संपन्न कराने और स्वीकृत नए निर्माण कार्यों को मार्च 2027 तक हर हाल में पूरा करने की सख्त समय-सीमा तय की गई है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 11, 2026