समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 12 सितम्बर 2026
मिशन ज्ञानार्जन के तहत मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण पर विशेष कार्यशाला आयोजित
बक्सर जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी ‘मिशन ज्ञानार्जन’ पहल के तहत विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, बक्सर के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा कार्यालय, बक्सर द्वारा किया गया, जबकि तकनीकी सहयोग ‘वर्ल्डबीइंग इंडिया’ की टीम द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यशाला में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शैक्षणिक नेतृत्व एवं शिक्षकों ने भाग लिया। सत्रों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन तथा विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को समझने पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला के प्रमुख बिंदुओं में:-
मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण की समझ विकसित करना।
तनाव प्रबंधन एवं भावनात्मक संतुलन के व्यावहारिक कौशल विकसित करना।
विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को समझना।
KGBVs, PM SHRI एवं मॉडल स्कूलों में सुरक्षित, सकारात्मक, संवेदनशील एवं सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘मिशन ज्ञानार्जन’ का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण मिलने पर ही बच्चे अपनी पूर्ण क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।
‘वर्ल्डबीइंग इंडिया’ के विशेषज्ञों द्वारा इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को व्यक्तिगत क्षमताओं की पहचान, सकारात्मक परिवर्तन, तनाव प्रबंधन तथा बच्चों की मनोवैज्ञानिक जरूरतों को समझने के संबंध में उन्मुखीकरण प्रदान किया गया।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Bihar Education Department जिला प्रशासन बक्सर #IPRDBihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #bihar #buxar
Buxar, Bihar | Sep 12, 2026