टीकमगढ़ सागर बाईपास पर पसरा अंधेरा, सड़कों पर बेसहारा गोवंश! ट्रक की टक्कर से गाय घायल, नगर पालिका पर उठे सवाल
टीकमगढ़ सागर बाईपास स्थित तालाब किनारे आज बुधवार शाम करीब 4 बजे एक ट्रक की चपेट में आने से गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गाय सेवक मौके पर पहुंचे और घायल गोवंश का उपचार कराया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बाईपास पर रात के समय अंधेरा रहता है और सड़क किनारे गोवंश बैठे रहते हैं।
नगर पालिका द्वारा स्ट्रीट लाइट नहीं लगवाए जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से पूरे बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।