
*चित्तौड़गढ़ गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के अवैतनिक कंपनी कमांडर ओमप्रकाश मेनारिया का आकस्मिक निधन*
*विभाग ने जताई गहरी संवेदना, शोक सभा आयोजित*
*जयपुर/चित्तौड़गढ़ :कमलेश आमेटा * जिला गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र, चित्तौड़गढ़ के स्वयंसेवक एवं अवैतनिक कंपनी कमांडर ओमप्रकाश मेनारिया का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से गृह रक्षा विभाग में शोक की लहर है।
स्वर्गीय ओमप्रकाश मेनारिया ने लंबे समय तक गृह रक्षा विभाग में निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दीं। आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और सामाजिक कार्यों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कई स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर विभाग को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई।
जिला गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र में आज शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। समादेष्टा गृह रक्षा सहित समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि स्व. मेनारिया का असामयिक निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। गृह रक्षा परिवार ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।