🎉 चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज में बाल दिवस की धूम, खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम!
📍 जसवंतनगर, इटावा। बाल दिवस के अवसर पर चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज में हाउस वाइज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सैक रेस, लेमन रेस, कैंडल रेस, स्लो साइकिल रेस, बैडमिंटन, शतरंज और कैरम जैसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
संस्थान के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के लिए जरूरी है।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य फ्रांसिस, गौरव भदौरिया, मनीष चौधरी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
❤️ बच्चों के चेहरे पर दिखी खुशी और खेल के मैदान में दिखा उत्साह!
#ChildrensDay #Jaswantnagar #Etawah #DPSChannel #SchoolActivities