
*महाराणा प्रताप जयंती पर भीलवाड़ा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन*
*कोहिनूर सेवा समिति के तत्वावधान में देशभर के कवियों ने किया काव्यपाठ*
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर आज भीलवाड़ा में कोहिनूर सेवा समिति के तत्वावधान में एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों से आए कवि ओमप्रकाश उज्जवल, गीतकार गोपाल टेलर, कवि अतुल कास्ट, कवित्री पिंकी सोनी वह कवित्री पिंकी शर्मा, दुर्गेश त्रिवेदी, खुश राज, गीतकार छीतर मल गेंगट , जयप्रकाश जय ख्यातिप्राप्त कवियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान पर ओजस्वी कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कोहिनूर सेवा समिति के कवि रामनिवास रोनी राज ने "चेतक की टाप", "हल्दीघाटी का रण", "स्वाभिमान की मिसाल" जैसी रचनाओं पर पूरा सदन तालियों से गूंज उठा।
कोहिनूर सेवा समिति अध्यक्ष श्री छीतर मल गेंगट ने बताया कि महाराणा प्रताप के त्याग और देशभक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, इसी उद्देश्य से इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी कवियों, अतिथियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में शहरवासी, युवा और महिलाएं उपस्थित रहे।