
BIG BREAKING NEWS
### खैर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के 7,700 रुपये सहित वांछित आरोपी राहुल उर्फ भट्कू गिरफ्तार
अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ के थाना खैर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 7,700 रुपये बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 नवंबर 2026 की रात को अभियुक्त द्वारा वादी के घर में घुसकर 30 हजार रुपये एवं आभूषण चोरी किए गए थे। इस संबंध में थाना खैर पर मु0अ0सं0 836/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खैर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित अभियुक्त राहुल उर्फ भट्कू पुत्र इन्द्रपाल सिंह निवासी भानेरी, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 7,700 रुपये बरामद किए हैं।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अन्य विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
राहुल उर्फ भट्कू पुत्र इन्द्रपाल सिंह, निवासी भानेरी, थाना खैर, जनपद अलीगढ़।
बरामदगी
\- चोरी के 7,700 रुपये।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
* उ0नि0 कपिल पाल, थाना खैर।
* कां0 सागर सरोहा, थाना खैर।
* कां0 आदित्य वीर, थाना खैर।
थाना खैर पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटना के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
कृष्ण कुमार पत्रकार Aligarh Police Chief Minister Office Uttar Pradesh
Koil, Aligarh | Nov 11, 2026