पंचायत विभाग में ADO भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव
.
#लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यानी ADO पंचायत की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। ADO पंचायत सेवा संशोधन नियमावली-2026 को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया में कई अहम परिवर्तन किए गए हैं।
UPPSC की जगह अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) भर्ती करेगा। सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है। अब नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक, पंचायतीराज होंगे।ADO पंचायत के पदों की संख्या 953 से घटकर 826 हो गई है, यानी 127 पद कम किए गए हैं। नियमों में बदलाव से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे प्रतियोगी छात्रों को आवेदन का अवसर मिल सकेगा।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026