
नवरात्रि में पहला भजन क्लबिंग 13 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ में।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की प्रेरणा से जैन जी अल्फा युवा शक्ति को धार्मिक सांस्कृतिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला राजस्थान का अब तक का सबसे बड़ा भजन क्लबिंग आयोजन को लेकर मेवाड़ महोत्सव समिति द्वारा श्रीनाथ गार्डन में शुक्रवार को विशेष बैठक आयोजित की गई।
मेवाड़ महोत्सव समिति के उपाध्यक्ष अनुराग द्विवेदी एवं गोपाल भूतड़ा के अनुसार बैठक की शुरुआत में सभी पधारे अतिथियों का स्वागत करते हुए समिति के अध्यक्ष अनंत समदानी ने स्वागत उद्बोधन दिया कार्यक्रम के लिए सभी से सुझाव आमंत्रित किये और आयोजन को भव्य एवं आकर्षक तथा नई युवा शक्ति को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अतिथि नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी ने कहा कि जिस तरह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भजन क्लबिंग का कार्यक्रम युवाओ को सनातन से जोड़ने के लिए जो कार्यक्रम कराया उससे पूरे देश में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। भजन क्लबिंग लाइव बैंड पर चित्तौड़ झूमने को तैयार बैठा है कार्यक्रम में सोढ़ा लाइव बैंड, पूरी हनुमान अंश टीम एवं प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। बैठक के दौरान आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई चित्तौड़गढ़ शहर के सभी बड़े कॉलेज एवं लाइब्रेरी, कोचिंग क्लासेस में युवाओं से संवाद कर कार्यक्रम से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई।
बैठक के बाद कार्यक्रम का पोस्टर का विमोचन किया गया।