### अक्टूबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी में अपराध नियंत्रण की समीक्षा
रानीगंज अंचल के सभी थानों में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर अक्टूबर माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई।
पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री तरुण पांडे की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में रानीगंज अंचल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अक्टूबर माह के दौरान घटित अपराधों की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित थानों में दर्ज मामलों, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस की कार्रवाई की स्थिति पर चर्चा की गई।
गोष्ठी में रानीगंज, भरगामा, नरपतगंज, फुलकाहा, बौन्सी, बसमतिया और घूरना थाना के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#रानीगंज #अररिया #मासिक_अपराध_गोष्ठी #अपराध_समीक्षा #बिहार_पुलिस #यातायात_पुलिस #पुलिस_प्रशासन #अपराध_नियंत्रण #भरगामा #नरपतगंज #फुलकाहा #बौन्सी #बसमतिया #घूरना #PoliceNews #BiharPolice #SambadiyaNews #Followers #Everyone