
मांडल के खाटू श्याम मंदिर में कलश स्थापना और ध्वजारोहण किया भीलवाड़ा/मांडल :महेश कुमार बिड़ला खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चौधरी ने बताया की मंडल में नवनिर्मित खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर समस्त भक्तों और ग्रामवासियों द्वारा कलश स्थापना की गई और मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई इस शुभ अवसर पर हवन पूजन किए गए कलश अभिषेक किया गया और बाबा श्याम के चरणों में महा आरती और महाप्रसाद का कार्यक्रम रखा गया आनंद पूर्वक मनाया बाबा के जयकारों के साथ कलश चढ़ाया गया यह सारा अनुष्ठान पंडित गोवर्धन लाल की तडबा और वेद प्रकाश तिवारी द्वारा द्वारा संपन्न कराया गया यह शुभ अवसर पर श्याम सेवा समिति के लक्ष्मी लाल चौधरी,दुर्गा लाल सेन पूर्व सरपंच जगदीश चौधरी लाल कृष्ण सेन रामस्वरूप जाट शंकर लाल प्रजापत भंवर लाल सेन रामजस जाट देशराज
जाट देई लाल जाट अभिषेक पटवा पंकज पटवा दिनेश सोनी सागर जवर भेरूलाल तेली ओर मांडल के गणमान्य नागरिक और संतों माता बहनों के सानिध्य में शिखर पर कलश स्थापित किया गया ध्वजा चढ़ाई गई इस अवसर पर सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई सारा कार्यक्रम बहुत ही आनंद के साथ संपन्न हुआ