तरकुलवा विवाद में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 25 लोगों को नोटिस
संत कबीर नगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम तरकुलवा में दीपावली पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापना और विसर्जन को लेकर विवाद की आशंका पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम खलीलाबाद ने 25 लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी को 10-10 लाख रुपये के व्यक्तिगत मुचलके और दो प्रतिभूतियां प्रस्तुत करने की कार्रवाई के तहत न्यायालय में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। नोटिस जारी होना किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना नहीं है।