
यूपी में चुनाव से पहले शहरों में विकास कार्यों को रफ्तार
.
#लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के शहरों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है। निकायों को नवंबर तक बजट आवंटन और दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर विकास विभाग इस वित्तीय वर्ष में राज्य सेक्टर की योजनाओं के तहत 16,239 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने की तैयारी में है। इसके तहत शहरों में सड़क, पार्किंग, पार्क समेत जरूरी नगरीय सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जाएगा।
वंदन योजना के तहत धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले शहरों में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जबकि आकांक्षी नगर योजना के जरिए अपेक्षाकृत पिछड़े शहरों में अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। विभाग की ओर से इन योजनाओं में वित्तीय स्वीकृतियां भी जारी की जा रही हैं। इसके अलावा जिला मुख्यालय वाले नगर निगमों को ‘नवयुग पालिका परिषद’ के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा। लक्ष्य है कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले अधिक से अधिक जरूरी विकास परियोजनाएं धरातल पर शुरू हो जाएं।
फोकस में रहेंगे ये काम:
सड़क और नाली निर्माण
पार्किंग व्यवस्था
पार्क एवं हरित क्षेत्र
धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों का विकास
पिछड़े शहरों में बुनियादी सुविधाएं
नगरीय अवस्थापना परियोजनाएं।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2026