
जंगल में मिला अधेड़ का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नौहट्टा प्रखंड के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के मटियांव गांव के समीप कटहवा नदी किनारे शुक्रवार की शाम 65 वर्षीय योगेश ठाकुर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान की और पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि योगेश ठाकुर शुक्रवार को गाय चराने के लिए जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान कटहवा नदी के किनारे उनकी हत्या किए जाने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई।
ग्रामीणों के अनुसार, डायन-भूत के आरोप को लेकर योगेश ठाकुर का अपने पाटीदार शीतल ठाकुर और जीतेंद्र ठाकुर से पूर्व से विवाद चल रहा था। हालांकि हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी।
यदुनाथपुर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी मिस्टर राज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डायन-भूत से जुड़े विवाद की बात सामने आ रही है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
#अपनारोहतास #RohtasNews #Nauhatta #Yadunathpur #Rohtas #BiharNews #CrimeNews #BreakingNews #Matiyanv #PoliceInvestigation