छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगनपाड़ गांव से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। मंगलवार को 41 वर्षीय सोड़ी गंगी अपने खेत में मिर्ची तोड़ने का काम कर रही थीं, तभी एक जहरीले सांप ने उन पर हमला कर दिया और एक के बाद एक तीन बार डस लिया। जहर का असर इतनी तेजी से फैला कि जब तक परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इस दुखद हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया है। सोड़ी गंगी के पति सोड़ी दुला की बीमारी के कारण पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और अब मां का साया भी छिन जाने से परिवार के 6 मासूम बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। अचानक आई इस विपदा से पूरे गांव में शोक का माहौल है और बेसहारा हुए बच्चों के भविष्य को लेकर गहरा संकट खड़ा हो गया है।
#Sukma #ChhattisgarhNews #SnakeBite #TragicNews #Bastar #AccidentNews #BreakingNews #FatafatNews