
न्यायालय में जमीन का मुकदमा विचाराधीन, फिर भी पेड़ काटने और कब्जे के प्रयास का आरोप
हरदोई।थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम दुबघटिया मजरा सैंचामऊ में जमीन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने विपक्षियों पर पेड़ काटने, कब्जे का प्रयास करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी रामसेवक पुत्र छविनाथ सिंह ने प्रभारी निरीक्षक टड़ियावां को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गाटा संख्या 102, 103, 104, 105 और 106 को लेकर न्यायालय में वाद संख्या D202610330002948 विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई 2 दिसंबर 2026 को निर्धारित है।
पीड़ित ने विपक्षी गोविंद उर्फ बबलू पुत्र स्वर्गीय बाबूराम तथा बृम्हा सिंह, रंजीत और सुनील पुत्रगण मन्नीलाल, निवासीगण ग्राम दुबघटिया मजरा सैंचामऊ पर आरोप लगाया है कि 25 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने विवादित जमीन पर कब्जा जताने के उद्देश्य से कंडे पथवाने शुरू कर दिए और नीम व बकैना के हरे-भरे पेड़ काट दिए।
आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज की और मारपीट के लिए दौड़े। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने अपनी जान-माल का खतरा बताते हुए प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Nov 27, 2026