जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला; आधा दर्जन लोग घायल
अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के छोटा कोलवा मजरे पन्हौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Amethi Police
Amethi, Amethi | Nov 6, 2026