विद्यालय आने के दौरान सड़क दुर्घटना में प्रधानाध्यापिका घायल, अस्पताल में भर्ती
संवदिया न्यूज (रानीगंज) – बिहार।
आज सुबह करीब 9:00 बजे विद्यालय आने के क्रम में प्राथमिक विद्यालय बरबन्ना, तीनघरिया मुसहरी टोला, कुपाड़ी की प्रधानाध्यापिका सुलेखा कुमारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों एवं उनकी स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
#SambadiyaNews #Raniganj #Araria #BiharNews #RoadAccident #SchoolNews #TeacherNews #SulekhaKumari #Kupadi #Barbanna #Threegharia #EducationNews #Followers #Everyone